फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Miscreants in police uniform looted 15 thousand rupees

Chandauli News: पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने 15 हजार रुपये लूटे

Fri, 21 Feb 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Miscreants in police uniform looted 15 thousand rupees
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर लूट का गंभीर आरोप लगाया गया है। मिर्जापुर के शेरपुर निवासी अजित निषाद ने पुलिसकर्मियों पर 15 हजार रुपए छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अजित मुगलसराय में एक होलसेल प्रतिष्ठान में मार्केटिंग का काम करते हैं। बुधवार को देर रात वे अपनी सैलरी के 15250 रुपये लेकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि गोधना चौराहे के पास सर्विस लेन पर एक सूमो में सवार पांच पुलिसकर्मी खड़े थे। पुलिसकर्मियों ने अजित को रोका और कागजात मांगे। कागजात नहीं होने पर उन्होंने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें गाड़ी में बैठा लिया। पुलिसकर्मी उन्हें करीब तीन किमी दूर ले गए। वहां उन्होंने चार घंटे तक पूछताछ की और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद वे सैलरी के रुपये छीनकर भाग गए। उन्होंने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अलीनगर थाने में शिकायत करने को कहा। अगले दिन पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है। अभी तक कोई सफेद गाड़ी नहीं दिखी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed