फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   mirzapur team

मिर्जापुर की टीम वालीबाल प्रतियोगिता में रही सर्वजेता

Fri, 17 Jan 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
mirzapur team
शिकारगंज। वनांचल के मूसाखांड़ गांव में राजा की कोठी परिसर में आयोजित 50 वीं दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता बुधवार को देर शाम हुई। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मिर्जापुर की टीम ने कमसिन मिर्जापुर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख शहाबगंज प्रतिनिधि अनुग्रह नरायन सिंह, विशिष्ट अतिथि राजवंत सिह फौजी ने विजेता तथा उपविजेता टीमो के खिलाड़ियो को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख शहाबगंज प्रतिनिधि अनुग्रह नरायन सिंह ने कहा कि खेलों से शारीरिक मानसिक विकास होता है। इससे व्यक्ति में अतिरिक्त ऊर्जा आती है। उन्होंने कहा कि खेल रोजगार दिलाने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। इसके पहले प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में मिर्जापुर ने चुनार को तथा कमसिन मिर्जापुर ने रामनगर को पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया। फाइनल प्रतियोगिता में रामनगर भरछा, चुनार, उदितपुरसूर्रा, वनभीषमपुर, चुप्पेपुर, बढौरा, ढुन्नु, मुसाखाड की तीन मेजबान टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर वसंत कुमार, शंकर दादा, शिवप्रकाश, श्यामसुंदर, बलवंत सिंह, शंभूनाथ, गिरजा यादव, रामअशीष परमेंद्र रहे। संचालन संतोष कुमार प्रवक्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed