फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mirzapur team became the winner by defeating Prayagraj

Chandauli News: प्रयागराज को हराकर मिर्जापुर की टीम बनी विजेता

Mon, 22 Jan 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur team became the winner by defeating Prayagraj
ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक के तुलसीकला आयोजित सद्गुरु साड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। मिर्जापुर की रोहित इलेवन और फोर्ड क्रिकेट क्लब, प्रयागराज के बीच आयोजित फाइनल मैच में मिर्जापुर की टीम ने प्रयागराज को शिकस्त दी।
विज्ञापन

टास जीतकर प्रयागराज ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। विंध्याचल मिर्जापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज की टीम ने 15 ओवर में 100 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस तरह मिर्जापुर की टीम ने 33 रनों से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे विधायक ज्ञानपुर ने विजेता टीम को 51000 रुपए और विजेता ट्रॉफी सौंपी। वहीं उपविजेता को डीघ त्रिस्तरीय ब्लॉक संचालन समिति के प्रमुख मनोज मिश्रा प्रभारी ने 41000 रूपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। हर्ष यादव को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। वहीं मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब चन्दन मालवीय ने जीता। इस दौरान अंकित तिवारी, धर्मेन्द्र पाण्डेय बच्चा, सुनील पाण्डे, सोनू, विवेक, अनुपम, अभय प्रधान सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed