फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Minor's spill broken, the road started sinking

माइनर का छलका टूटा, धंसने लगी सड़क

Sun, 17 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Minor's spill broken, the road started sinking
नौगढ़ सोनभद्र मुख्य मार्ग पर मझगावां पुल के समीप माइनर का छलका टूटने से जलजमाव के कारण आवागमन में बाधा आ रही है। सूचना के बावजूद अधिकारी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। कूड़ा रजवाहा माइनर से नौगढ़ के कई गांव में सिंचाई के लिए पानी आता है। शुक्रवार की देर शाम मझगावां पुल के पास माइनर का छलका टूट गया। इससे मुख्य मार्ग पर पानी पहुंचने से नीचे की मिट्टी बह गई और सड़क टूटने के कगार पर है। ग्रामीणों ने पानी के बहाव को रोकने के लिए बोरी में मिट्टी भरकर छलके पर रखा लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण मिट्टी बह गई। ग्रामीणों ने सिचाई विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। बाढ़ू प्रधान, ईश्वर प्रसाद, विमलेश, सुरेंद्र ने कहा कि माइनर के टूटे हुए छलके की मरम्मत नहीं कराई गई तो मुख्य मार्ग जमींदोज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed