फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Minor overflow, 20 acres of crop submerged

माइनर हुआ ओवरफ्लो, 20 एकड़ फसल जलमग्न

Sun, 13 Feb 2022 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Minor overflow, 20 acres of crop submerged
कंदवा। क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव के पास जेवरियाबाद माइनर में शुक्रवार की रात ओवरफ्लो के चलते लक्ष्मनपुर गांव के करीब एक दर्जन किसानों की करीब 20 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। शनिवार की सुबह खेतों की ओर गए किसानों को इसकी जानकारी हुई। वे फसल बचाने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। पानी में फसल डूबने से किसानों में मायूसी छा गई है।
विज्ञापन

जेवरियाबाद माइनर के ओवरफ्लो होने के चलते लक्ष्मनपुर गांव के दक्षिण तरफ नहर की तरफ स्थित करीब दर्जन भर किसानों की करीब 20 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। फसल डूबने वाले किसानों में संजय सिंह की दो, रामाश्रय सिंह की दो, धीरेंद्र यादव की एक, राजेश खरवार की एक, महेंद्र खरवार की एक वराकेश सिंह की एक एकड़ सहित किसानों की करीब 20 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसान काफी मायूस हैं। किसानों का कहना है कि खरीफ के सीजन में ओयरचक माइनर में कभी पानी भले ही ना आता हो लेकिन गेहूं के समय में आवश्यकता से ज्यादा पानी का आना किसानों के लिए नुकसानदायक साबित हुआ है। किसान जलमग्न हो चुकी फसल से येन-केन-प्रकारेण पानी निकालने में जुटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते खेतों से पानी नहीं निकला तो गेहूं की फसल चौपट हो जाएगी। किसानों की कमर ही टूट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed