फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Minister of State for Energy Rama Shankar Singh Patel withot wear mask video viral he talking about mask to everyone

चंदौलीः बिना मास्क पहने मास्क लगाने की नसीहत दे रहे ऊर्जा राज्यमंत्री का वीडियो वायरल

Mon, 28 Jun 2021 05:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Jun 2021 05:39 PM IST
सार

 प्रदेश के  ऊर्जा राज्यमंत्री और चंदौली के प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो कह रहे हैं कि-‘बीच में लोग मास्क लगाना छोड़ दिए, जो लापरवाही है।’ यह बोलते समय प्रभारी मंत्री खुद भी मास्क नहीं लगाए थे।

विज्ञापन
Minister of State for Energy Rama Shankar Singh Patel withot wear mask video viral he talking about mask to everyone
चकिया में मेडिकल किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करने आए थे मंत्री रमाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद बिना मास्क लगाए ही लोगों को मास्क लगाने की नसीहत दे रहे चंदौली जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के  ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पूर्व आईपीएस अभिताभ ठाकुर ने भी वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है-‘स्वयं बिना मास्क पहने ही मास्क न पहनने की लापरवाही को बताते यूपी के मंत्री रमाशंकर पटेल, क्या बात है’।

विज्ञापन


प्रदेश के  ऊर्जा राज्यमंत्री और चंदौली के प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल रविवार को चकिया सभागार में आयोजित मेडिकल किट वितरण कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान मौजूद थे। उनके साथ चंदौली के जिलाधिकारी संजीव सिंह, सीडीओ अजीतेंद्र नारायण सिह सहित अन्य अधिकारी और नेतागण भी मौजूद थे।
विज्ञापन


उनके संबोधन के दौरान का वीडियो सोमवार को खूब वायरल हो रहा जिसमें वे कह रहे हैं कि-‘बीच में लोग मास्क लगाना छोड़ दिए, जो लापरवाही है।’ यह बोलते समय प्रभारी मंत्री खुद भी मास्क नहीं लगाए थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूर्व आईपीएस अभिताभ ठाकुर ने भी इसे ट्वीट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed