फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Millions terrorized by pistol robbed jewelery

तमंचे से आतंकित कर लाखों के आभूषण लूटे

Fri, 12 Feb 2016 01:56 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Millions terrorized by pistol robbed jewelery
कोतवाली क्षेत्र के कालीमहाल स्थित एक ज्वेर्ल्स की दूकान पर गुरुवार की देर शाम जेवर खरीदने पहुंचे बाइक सवार युवक व युवती व्यवसायी की कनपटी पर तमंचा सटा कर जेवर लेकर भागने लगे।
विज्ञापन


व्यवसाई की पत्नी के शोर मचाने पर जुटे नागरिकों के दबाव से युवक पैदल भाग निकला जबकि युवती व बिना नंबर की बाइक नागरिकों ने पकड़ ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक व युवती को कब्जे में लिया। तहरीर पर पुलिस जांच  करने में जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कालीमहाल में दीपक नामक एक व्यक्ति की अभिषेक ज्वेलर्स के नाम से आभूषणों की दूकान है। देर शाम वह दूूकान पर बैठा था तभी करीब आठ बजे बाइक सवार एक युवक व युवती पहुंचे और जेवर दिखाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के बताये नमूने के आधार पर उसने जेवर दिखाने के लिये आलमारी खोला तभी युवक ने दीपक की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और सारा जेवर झोले में भरने को कहा।

दीपक गहने भर रहा था कि इतने में उसकी पत्नी किसी काम के लिये दूकान में आई तो स्थिति देख उसके होश उड़ गये। वह बिना देर किये शोर मचाने लगी।

जिससे युवक व युवती घबरा कर झोले में भरा जेवर लेकर बाइक से भागने की कोशिश करने लगे तभी आसपास के नागरिक मौके पर पहुंच गये। अपने को घिरा देख बाइक सवार युवती सहित गिर गया।


युवक मौका देख झोला लेकर फरार हो गया। जबकि लोगों ने युवती को दबोच लिया और बाइक को कब्जे मेें ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती और बाइक को लेकर कोतवाली पहुंची।

जहां दूकानदार के तहरीर पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। दूकानदार के मुताबिक बदमाश के हाथ में एक झोला था जिसमें लगभग एक लाख रुपये का जेवरात था।

वहीं एक झोला युवती के हाथ में है जो बच गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विनोद यादव का कहना था कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

 भागे युवक को युवती के निशानदेही पर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। युवती से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed