फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   middle-aged dies in face-to-face collision of bikes

बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में अधेड़ की मौत

Sun, 30 Jan 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
middle-aged dies in face-to-face collision of bikes
थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा में अमरवीर इंटर कालेज मैदान के समीप शनिवार की शाम चार बजे के करीब दो बाईक के आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवारयुवक व अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायल को स्थानीय सीएचसी ले गई। घायलों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कवई पहाड़पुर निवासी सुभाष यादव (57) गांव के एक युवक के साथ बाइक से धानापुर बाजार गए थे। वहां से वापस लौटते समय अमरवीर इंटर कालेज मैदान के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनके बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार अधेड़ व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक के चालक को हल्की चोट आई। वह बाइक लेकर भाग निकला। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से दोनों घायलों को धानापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। साथ ही घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सीएचसी पर डाक्टरों ने गंभीर हालत देख दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक ट्रामा सेंटर के डाक्टरों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवक का इलाज चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार युवक की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed