फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mess-stricken people agitated

गंदगी से त्रस्त लोगों ने किया प्रदर्शन 

Wed, 13 Apr 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Wed, 13 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mess-stricken people agitated
सफाई न होने से नाराज होकर प्रदर्शन करते हुए।
नगर के वार्ड संख्या दस अलीनगर की यादव बस्ती के लोगों ने साफ सफाई न होने से नाराज होकर मंगलवार की सुबह दस बजे प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गंदगी नहीं हटाई हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन

इस दौरान लोगों का कहना था कि वार्ड की यादव बस्ती में तैनात सफाईकर्मी पांच माह पहले जख्मी हो गया था। इसके बाद से वह वार्ड में नहीं पहुंच रहा है। सप्ताह में एक बार सफाई होती है लेकिन वह भी कोरमपूर्ति रह जाती है। चहुंओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियों में सिल्ट जमा है और वह ओवरफ्लो हो रही है। गंदगी की वजह से संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी हुई है। मुहल्ले के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत सफाई नायक और पालिका प्रशासन से की, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई।  इस दौरान सभासद सोने चौहान, संतोष यादव, भाईलाल, सुरेन्द्र यादव, गुलाब यादव, भोला यादव, नब्बी, राहुल यादव, आजाद आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed