फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Meritorious students who pass Intermediate in Science stream will get 80 thousand scholarships

Chandauli News: विज्ञान वर्ग में इंटर पास मेधावियों को मिलेगी 80 हजार छात्रवृत्ति

Wed, 04 Jun 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students who pass Intermediate in Science stream will get 80 thousand scholarships
पीडीडीयू नगर। यूपी और सीबीएसई के विज्ञान वर्ग के मेधावियों को इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना का लाभ देने के लिए इसी महीने से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोजित की जाने वाली परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को अनुसंधान और नवाचार के लिए किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए इंस्पायर स्कॉलरशिप की शुरुआत की गई है। इसके तहत तहत उच्च शिक्षा तक अगर कोई भी छात्र नवाचार जारी रखता है तो उसे करीब 80 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलती है। जैसे-जैसे शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, छात्रवृत्ति भी बढ़ती जाती है। इस योजना में सभी बोर्डों के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। डीआईओएस दलसिंगार यादव ने बताया कि योजना से जुड़ने के लिए विद्यार्थी इंस्पायर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इंस्पायर स्कॉलरशिप से इंजीनियर, मेडिकल, पीजी, रिसर्च ऑफ इनोवेशन के लिए मौका दिया जाता है। योजना के तहत कक्षा छह से 10वीं के विद्यार्थियों के विज्ञान मॉडल चयनित होने के तुरंत बाद डीबीटी के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के खाते में 10 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed