फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mercury reaches 45 degrees, heat is suffering

45 डिग्री पर पहुंचा पारा, गर्मी से हाल बेहाल

Mon, 25 May 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mercury reaches 45 degrees, heat is suffering
पीडीडीयू नगर। जेठ की दोपहरी का असर दिखने लगा है। सोमवार की सुबह सूरज निकलने के बाद जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया तापमान बढ़ता गया। पूर्वाह्न 11 बजे तक आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। लाकडाउन में मिली छूट के बाद बाजार तो खुले मगर सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। दोपहर में यहां लॉकडाउन जैसा नजारा दिखा। सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं दिन भर 16 किमी की रफ्तार से पछुआ हवाएं चली। वर्ष 2019 में भी 25 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूतम तापमान 26 डिग्री रहा।
विज्ञापन

गर्मी का असर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सूरज की तेज किरणों के साथ गर्म हवाएं लोगों को झुलसाने लगी है। पिछले एक सप्ताह से पारा लगातार चढ़ा हुआ है और अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री रह रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। वहीं सोमवार की सुबह आठ बजे ही सूर्य की किरणे तीखी हो गई। दस बजते बजते तापमान 45 डिग्री पहुंच गया। वहीं दिन भर 16 किमी की रफ्तार से लू चली। लू के थपेड़े घर से बाहर निकलने वालों को मानों झुलसा रही थी। कोविड-19 की वजह से देश में लॉकडाउन हैं कुछ शर्तों के साथ दुकानें खुल रही है। सोमवार को भी बाजार खुले रहे लेकिन दस बजते बजते बाजार में सन्नाटा पसर गया। बाजार में शबर्त, ठंडा, लस्सी, आम का पाना आदि की दुकानें नहीं सज रही है। आवश्यक सामान की खरीरदारी के लिए मजबूरी में जो बाजार में आए लोग छांव और ठंडा पेय की खोज करते रहे।
विज्ञापन

हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवार से नौतपा की शुरुआत हुई है। नौतपा साल के वह नौ दिन होते हैं जब सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक रहता है। इस कारण से इन नौ दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है। पंडित कुंज बिहार मिश्र के अनुसार सोमवार की सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गया। इसके शुरुआती नौ दिनों के दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम होती है। उसकी किरणें धरती पर लंबवत पड़ती हैं। इस वजह से तापमान में इजाफा होता है। इस तरह दो जून तक भयंकर गर्मी पड़ेगी। आठ को मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही बाजार में इलेक्ट्रानिक आइटमों की डिमांड बढ़ गई है। बाजार में कूलर, पंखा, एसी, फ्रीज कब डिमांड व्तेज है। इलेक्ट्रनिक सामान के विक्रेता निजाम बाबू ने बताया कि वर्तमान में सबसे अधिक डिमांड कूलर की हो रही है। बाजार में पांच से दस हजार रुपये तक की कीमत के कूलर उपलब्ध है। वहीं एसी बीस से 50 और पंखे एक हजार रुपये की कीमत में उलपब्ध है। हालांकि कोविड-19 की वजह से इलेक्ट्रानिक आइटमों की दुकानें रोस्टर के हिसाब से खुल रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed