फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mercury reached 44 degrees, life scorched

Chandauli News: पारा 44 डिग्री तक पहुंचा, जनजीवन झुलसा

Sun, 18 Jun 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached 44 degrees, life scorched
पीडीडीयू नगर। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहा। सुबह से लेकर शाम तक गर्मी और रात में उमस से लोग बेहाल रहे। हाल ऐसा है कि लोगों को न घर में चैन मिल रहा है और न बाहर राहत मिल रही है। सभी बारिश को लेकर आसमान की ओर निहार रहे हैं जबकि मौसम विभाग ने आगामी सोमवार से मौसम में परिवर्तन के संकेत दिए हैं। शनिवार को जिले में उच्चतम तापमान 44 और न्यूनतम 30 डिग्री पर बना रहा। विगत अप्रैल व मई माह में कई बार तेज व हल्की बारिश से मौसम सुहाना बन गया था। वहीं जून शुरू होते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। माह का एक सप्ताह बीतते-बीतते लोग गर्मी व उमस से त्राहि-त्राहि कर उठे। इसके बाद मौसम के तल्ख तेवर में कमी नहीं आई और आसमान से आग बरसती रही। वहीं दिन में चलने वाली लू का सिलसिला भी बरकरार रहा। शनिवार की सुबह छह बजे से ही मौसम गर्म होने लगा था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सूर्य की किरणों का प्रकोप भी बढ़ता गया। इसके अलावा दिनभर लू का प्रकोप भी जारी रहा। इससे लोग दिनभर घरों में ही दुबके रहे। वहीं बिजली कटौती भी कोढ़ में खाज का काम कर रही है। कहीं जर्जर तारों के टूटने तो कहीं ट्रांसफार्मर जलने से घंटो बिजली कटौती की जा रही है। लो वोल्टेज की समस्या भी बनने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed