फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MEMU special will not run on 14th December

Chandauli News: 14 दिसंबर को नहीं चलेगी मेमू स्पेशल

Tue, 10 Dec 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
MEMU special will not run on 14th December
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। पं. दीन दयाल उपाध्याय - प्रयागराज जंक्शन के बीच तीसरी लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसी कार्य के तहत करछना स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन

ऐसे में पीडीडीयू जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली पांच ट्रेनें मिर्जापुर के बजाए वाराणसी के रास्ते चलेगी। 14 दिसंबर को अप और डाउन सुबेदारगंज पीडीडीयू मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यार्ड रिमाडलिंग के कारण 16 दिसंबर को चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं 14 दिसंबर को अप और डाउन सुबेदारगंज - पं. दीन दयाल उपाध्याय मेमू स्पेशल नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 दिसंबर को कोलकाता से चलने वाली 12496 कोलकाता-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस, सियालदह से खुलने वाली अप 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, कामाख्या से खुलने वाली 12505 कामाख्या - आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस मिर्जापुर के बजाए वाराणसी- प्रयागराज रामबाग के रास्ते चलाई जाएगी।
इसी तरह 14 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनल से खुलने वाली 12506 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस और 05220 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, वाराणसी, पीडीडीयू के रास्ते चलेगी।
वहीं 14 दिसंबर को दानापुर से खुलने वाली दानापुर पुणे एक्सप्रेस स्पेशल दानापुर से सुबह 06.30 बजे के बदले 09.30 बजे खुलेगी। 13 दिसंबर को हावड़ा से खुलने वाली 12321 हावड़ा -छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस हावड़ा से 240 मिनट लेट से चलेगी।

इसी तरह 14 दिसंबर को पटना से खुलने वाली 17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस सुबह 07.00 बजे के बदले 10.00 बजे वहीं पाटलिपुत्र से खुलने वाली 12142 पाटलिपुत्र - लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से सुबह 11.05 बजे के बदले एक घंटे की देरी से 12.05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed