फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Memorandum assigned to relieve traders

व्यापारियों को राहत देने के लिए सौंपा ज्ञापन

Mon, 15 Jun 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Memorandum assigned to relieve traders
चंदौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम नवनीत सिंह चहल से मुलाकात की। व्यापारियों ने लॉक डाउन के दौरान जीएसटी शुल्क में जुर्माना राशि माफ करने, तीन माह का कमर्शियल बिजली बिल और ऋण के ब्याज को माफ करने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके अलवा निकायों और जिला पंचायत की दुकानों का तीन माह का किराया माफ करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। कई व्यापारी नुकसान होने के चलते कारोबर को ठप कर चुके है। ऐसे में व्यापारियों को राहत देने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की जरुरत है। जिला महामंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि बंद पड़े स्कूलों का तीन माह फीस माफ किया जाय। क्योकि स्कूल प्रबंधन ने लॉक डाउन के दौरान ऐसा कोई प्रबंध नहीं किया कि जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा मिले। सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता ने कहा कि जिले के सभी बाजारों को एक साथ सुबह आठ से शाम छह बजे तक खोलने का आदेश जारी किया जाय। इस दौरान प्रभाकर सिंह, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, महमूद आलम, ओपी केशरी, अंकित जायसवाल, मोहित केशरी, शिवजी, भानु यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed