फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Megha Baba's Samadhi established in the newly constructed temple at Pachfedwa

Chandauli News: पचफेड़वा में मेघा बाबा की समाधि नवनिर्मित मंदिर में स्थापित

Sun, 07 Jun 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Megha Baba's Samadhi established in the newly constructed temple at Pachfedwa
पचफेड़वा ​स्थित नवनिर्मित मंदिर में पुरानी मेघा बाबा की समाधि को स्थापित करते लोग। संवाद - फोटो : Archive
अलीनगर थाने के पचफेड़वा गांव के समीप नेशनल हाईवे किनारे स्थित लगभग 50 वर्ष पुरानी मेघा बाबा की समाधि पर शनिवार को विधि-विधान पूर्वक पूजा-पाठ कर नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन किया गया। इस दौरान 18 गांवों के श्रद्धालु उपस्थित रहे। पुजारी हरिद्वार यादव ने बताया कि पचफेड़वा गांव में आठ दशक पूर्व महान संत मेघा बाबा रहते थे। मान्यता है कि वे किसी एक परिवार से भोजन लेकर हंडिया में रखते थे और उसी में से कुत्ते व स्वयं भोजन किया करते थे। करीब पांच दशक पूर्व इनकी मृत्यु होने पर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे किनारे ही उनकी समाधि बना दी। कई बार प्रयास के बाद भी मंदिर नहीं बन पाया। करीब 20 वर्ष पूर्व संतोष सिपाही, डॉ. स्वामीनाथ और तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य अंबिका यादव के प्रयास से समाधि के ऊपर मंदिर का निर्माण कराया गया। तब से हर साल यहां भंडारे का आयोजन होता है।बताया कि मेघा बाबा की समाधि से हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों की आस्था जुड़ी है। इस माैके पर डॉ. स्वामीनाथ, केदार यादव, विक्की प्रधान,संतोष यादव सहित में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed