फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mega job fair at Government ITI Revasa on 23rd August

Chandauli News: 23 अगस्त को राजकीय आईटीआई रेवसा में वृहद रोजगार मेला

Wed, 13 Aug 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mega job fair at Government ITI Revasa on 23rd August
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंदौली। बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आने वाला है। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर 23 अगस्त, 2025 को राजकीय आईटीआई परिसर, रेवसा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई रेवसा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी गिरिजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

मेले में क्वेसकार्प इंडिया प्रा. लि., टाटा मोटर्स, गीगा कार्पसोल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, शिवशक्ति बायो फर्टिलाइजर, ऐडिको प्रा. लि. (धूत ट्रांसमिशन), भारतीय जीवन बीमा निगम, विजन इंडिया प्रा. लि. समेत करीब 15 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई और कौशल विकास मिशन के सभी ट्रेडों के उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस मेले में भाग ले सकते हैं।
सभी अभ्यर्थी अपने शैक्षिक अंकपत्र, प्रमाणपत्र, बायोडाटा और 4 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह 10 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed