फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   meeting

योजनाओं की खराब प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

Sat, 07 Nov 2020 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
meeting
विकास भवन में अफसरों संग बैठक करते सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। विकास भवन में शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने विभागवार विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होने कौशल विकास मिशन, कृषि, शौचालय निर्माण, मनरेगा, पशुपालन में खराब प्रगति होने पर अफसरों को फटकारा। चेताया कि अगली समीक्षा बैठक में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहे। सीडीओ ने अफसरों के साथ पेंशन, आवास, मनरेगा, कौशल विकास, शौचालय, पशुपालन, डेयरी, ऊर्जा, सहकारिता, उद्यान, सिंचाई, स्वास्थ्य व कृषि विभाग की योजनाओं के प्रगति पर चर्चा की। उन्होने शत-प्रतिशत पात्रों को पेंशन योजना का लाभ दिलाने पर जोर दिया। कहा कि कामगारों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं। लाभार्थियों के शौचालय जल्द पूर्ण कराए जाने चाहिए। पंचायत राज विभाग के साथ ही नोडल अधिकारी भी गांवों में भ्रमण कर शौचालय की प्रगति का जायजा लें। ग्राम प्रधान व सचिवों को निर्देशित कर हर हाल में शौचालयों को पूर्ण कराया जाए। रंगरोगन के बाद शौचालयों की जीओ टैगिंग भी कराई जानी चाहिए। ताकि रिपोर्टिंग में किसी तरह की दिक्कत न आने पाए। कहा कि बेसहारा पशु किसी भी हाल में बाहर घूमते नहीं दिखाई देने चाहिए। कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होनी चाहिए। अस्पतालों में जरूरी संसाधन व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। एंबुलेंस सेवा का लाभ लोगों को मिलना चाहिए। लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों व एंबुलेंस चालकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान सीएमओ डा. आरके मिश्रा, डीडीओ पद्मकांत शुक्ला, पीडी सुशील कुमार, डीसी रोजगार एमपी चौबे, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, उपनिदेशक कृषि राजीव भारती, आरके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed