{"_id":"613f93928ebc3eb628317cde","slug":"medicines-distributed-in-diarrhea-affected-villages-chandauli-news-vns6114141100","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया पीड़ित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बांटी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया पीड़ित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बांटी दवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। कोरी गांव में रविवार को डायरिया पीड़ित की मौत व तीन अन्य लोगों के संक्रमण की चपेट में आने व बरहनी विकासखंड के मिश्रपुरा गांव में 11 लोगों के संक्रमित होने के बाद सोमवार को दोनों गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंची। स्वास्थ्य टीम ने दवा वितरित की और लोगों को पानी उबाल कर पीने को कहा।
सकलडीहा विकासखंड के कोरी गांव में डायरिया से गुड्डू (30) की मौत के बाद हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को ग्रामीणों के बीच दवाओं का वितरण किया। साथ ही गांव की नालियों मेंब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर लोगों को जागरूक किया। वही लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि गड्ढों में पानी एकत्रित न होने दें, नाखून काटकर रखें और आसपास साफ-सफाई करते रहें। इस संबंध में सकलडीहा सीएचसी प्रभारी डॉ. एसके यादव ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई थी। लगभग 35 ग्रामीणों के बीच दवा वितरित की गई है।
बरहनी विकासखंड के मिश्रपुरा दलित बस्ती 12 लोगों में डायरिया फैलने की सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। प्रभारी चिकित्साधिकारी बरहनी डा.रितेश कुमार ने जिला अस्पताल से इलाज करा कर वापस लौटे नौ मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। टीम ने लोगों को संबंधित दवा वितरित किया और आवश्यक सलाह दी। सोमवार को सूचना पाकर पीएचसी बरहनी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रकाश, डा. पंकज सिह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव पहुंची। टीम ने 20 परिवारों में डायरिया से संबंधित दवा वितरित कर ग्रामीणों को आवश्यक सुझाव दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सभी मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर वापस आ गए हैं। चिकित्सकीय टीम लगातार संपर्क में है।