फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Meat shops will no longer be set up on the streets of the city

नगर की सड़कों पर अब नहीं लगेगी मीट मुर्गा मछली की दुकानें

Thu, 16 Jun 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Meat shops will no longer be set up on the streets of the city
चकिया। नगर पंचायत की सड़कों के किनारे मीट, मुर्गा, मछली की दुकानें नहीं लगेगी। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन ने वार्ड नंबर दो पुरानी चकिया मार्ग में चंद्रावती नाले के किनारे वेंडिंग जोन की स्थापना कर दी है। नगर प्रशासक प्रेम प्रकाश मीणा ने सभी विक्रेताओं को दो दिन के अंदर दुकानें वेंडिंग जोन में स्थापित करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर प्रशासक प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर में चलने वाली मांस की 16 दुकानों को नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो पुरानी चकिया में स्थापित वेंडिंग जोन में स्थानांतरित करने का कड़ा निर्देश जारी किया है। दुकानदारों को तीसरी नोटिस दी जा चुकी है। अधिशासी अधिकारी मेंही लाल गौतम ने बताया कि तीसरी नोटिस के बाद दो दिनों के अंदर जो दुकानदार अपनी दुकानों को बिल्डिंग जोन में स्थानांतरित नहीं करते हैं। उन्हें नगरपालिका अधिनियम 1916 की धारा 295 के तहत प्रतिदिन 1000 का जुर्माना देना पड़ेगा। नगर प्रशासन के इस फरमान से नगर में संचालित मीट, मुर्गा, मछली के दुकानदारों में खलबली मची हुई है। बुधवार को प्रेम प्रकाश मीणा ने वेंडिंग जोन स्थल पर जाकर निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed