फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Measurement done for the construction of Pav Chaurahat Marg

पड़ाव चौरहट मार्ग के निर्माण के लिए कराई गई नापी

Mon, 23 May 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Measurement done for the construction of Pav Chaurahat Marg
पडा़व। क्षेत्र के पड़ाव चौरहट नीबुपुर मार्ग की मरम्मत के लिए रविवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने नापी की शुरूआत की। इससे क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों को आस है कि वर्षों से खराब रास्ता बन जाने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

तीन किलोमीटर लंबा मार्ग वर्षों से खराब है। मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया।पिछले दिनों क्षेत्रीय व्यापारियों ने विधायक रमेश जायसवाल से गुहार लगाई थी। विधायक की पहल के बाद इसके मरम्मत की योजना बनी। इसी क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण के जेई अतुल मिश्र रविवार की सुबह दल बल के साथ क्षेत्र में पहुंचे और रास्ते की नापी कराई। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि जब विकास प्राधिकरण इस मार्ग को बनवा रहा है तो अंडरग्राउंड सीवर का भी निर्माण होना चाहिए। इससे गांवों के पानी निकासी की गंभीर समस्या से भी निजात मिलेगी। मार्ग के बन जाने से क्षेत्र के चौरहट, नई बस्ती, जलीलपुर नई बस्ती, नींबुपुर, चांदीतारा, साहूपुरी आदि गांव के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। इस संबंध में वाराणसी विकास प्राधिकरण की जेई अतुल मिश्रा ने बताया कि नापी की रिपोर्ट विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को सौंपा जाएगा। धन आते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। इस मौके पर पड़ाव व्यापार मंडल के अध्यक्ष शुभम गुप्ता, संजय पासवान, औसाफ अहमद सिद्दीकी, सानू, वकील अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed