फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MCH wing will have 243 beds with oxygen

एमसीएच विंग में होगा आक्सीजन युक्त 243 बेड

Wed, 28 Apr 2021 07:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
MCH wing will have 243 beds with oxygen
चंदौली। कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए अब इधर-उधर भटकने की जरुरत नहीं पड़ेगी। जिला प्रशासन ने कमलापति जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में संचालित एमसीएच विंग को अधिग्रहित करके सौ से अधिक बेड लगा दिया है। इसमें 43 बेड पर फिलहाल ऑक्सीजन की सुविधा है। शेष पर ऑक्सीजन प्वाइंट बनाने का कार्य चल रहा है। स्वास्थ्य महकमा इसी परिसर में 243 बेड की सुविधा देने की पहल में जुटा है। जिले में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की तादाद दिनों दिन बढ़ रही है। लगभग तीन सौ से अधिक लोग रोज संक्रमित हो रहे हैं। मरीजों को उपचार के लिए इधर-उधर भटकना मजबुरी हो गई है। जिले में निजी और सरकारी चिकित्सालयों में ऑक्सीजन युक्त बेड की सुविधा का अभाव है। उच्चाधिकारियों के दबाव के बाद जिले के आला अफसर धीरे ही सही लेकिन अब सक्रिय दिख रहे हैं। अफसरों ने जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग( मातृ शिशु उपाचार केंद्र) को अधिग्रहित कर लिया है। यहां फिलहाल मरीजों के लिए सौ से अधिक बेड लगा दिए गए हैं। इसमें 28 बेड पर ऑक्सीजन प्वाइंट भी लग चुका है। अन्य बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा देने के लिए प्वाइंट बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। वैसे भी एमसीएच विंग में सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी के द्वारा 243 आक्सीजन की सुविधा वाले बेड लगाने की योजना तैयार की गई है। दावा किया कि जल्द ही मरीजों को भर्ती करने के साथ अन्य सुविधाएं बहाल कर दिया जाएगा। ताकि जिले के नागरिकों को कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed