फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mazagai Range office reopened after 22 years

Chandauli News: 22 साल बाद फिर शुरू हुआ मझगाई रेंज कार्यालय

Sun, 17 May 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mazagai Range office reopened after 22 years
मझगाई स्थित रेंज कार्यालय का शनिवार को रेंजर अमित श्रीवास्तव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मझगाई रेंज कार्यालय वर्ष 2004 में नक्सली हमले के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद सुरक्षा कारणों से कार्यालय को जयमोहनी रेंज में स्थानांतरित कर दिया गया था। लंबे अंतराल के बाद अब 22 वर्ष पश्चात कार्यालय को पुनः मझगाई में संचालित किया गया है। रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यालय के पुनः शुरू होने से स्थानीय लोगों और वन विभाग के कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी। अब क्षेत्रीय वन संरक्षण, गश्त, वन्यजीव प्रबंधन और अन्य प्रशासनिक कार्य सीधे मझगाई से संचालित किए जाएंगे, जिससे कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से जंगलों की सुरक्षा, अवैध कटान पर नियंत्रण और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूती मिलेगी। क्षेत्रीय स्तर पर समन्वय बेहतर होने से वन विभाग की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। इस माैके पर सुजीत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डब्ल्यू सिंह, शेरू यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed