{"_id":"62757688532cd513ea6fd53c","slug":"matkutta-rob-will-be-ready-by-july-chandauli-news-vns652037299","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई तक तैयार हो जाएगा मटकुट्टा आरओबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई तक तैयार हो जाएगा मटकुट्टा आरओबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर मटकुट्टा में रेलवे ओवरब्रिज इसी वर्ष जुलाई तक तैयार हो जाएगा। इससे मार्ग पर आवागमन आसान हो जाएगा। वर्तमान में मटकुट्टा गेट पर रेल फाटक बंद रहने से वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ता है। वर्तमान में पुल बनकर तैयार हो गया है। संपर्क मार्ग बनाने का काम जारी है।
दो नवंबर 2018 को मटकुट्टा में 425 करोड़ की लागत से बनने वाले आठ रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास चंदौली सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने किया था।
आरओबी में 50 प्रतिशत धन राज्य सरकार का, 25-25 प्रतिशत रेलवे और डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर कारपोरेशन का है। पं. दीनदयाल उपाध्याय गया रेल रूट पर अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर समपार फाटक संख्या 83 से होकर प्रतिदिन 500 से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। इस रूट पर ट्रेनों की संख्या अधिक होने की वजह से अक्सर ही यहां फाटक बंद रहता है। इससे सड़क पर चलने वालों को दिक्कत होती है। ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ तो लोगों में आस जगी कि अब उन्हें रेल फाटक पर समय नहीं व्यतीत करना पड़ेगा लेकिन पहले धन के आवंटन में देरी और फिर कोरोना के कारण निर्माण में देरी हुई। बृहस्पतिवार को पीडीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक और ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के महाप्रबंधक समन्वय अजीत मिश्र ने अधिकारियों की टीम के साथ पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान संपर्क मार्ग पुल आदि को तेजी से काम कर पूरा करने को कहा। इस संबंध में ईडीएफसीसी के महाप्रबंधक अजीत मिश्र ने कहा कि पुल की सभी बाधाएं समाप्त हो चुकी हैं और कार्य तेजी से चल रहा है। समय से पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा।