फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mate, Navvy created Mortgage

बेलदार, मेठ को बनाया बंधक

Thu, 07 Jul 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Thu, 07 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
 Mate, Navvy  created Mortgage
मेठ को बंधक बनाए किसान।
 सैदपुरा एकौनी माइनर में पानी न आने से नाराज होकर एकौनी गांव के लोगों ने बुधवार को दोपहर में बारह बजे माइनर का निरीक्षण करने पहुंचे बेलदार और मेठ को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। करीब चार घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और दोनों को मुक्त किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी पानी नहीं आया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सैदपुरा एकौनी माइनर में पानी नहीं आया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की गई लेकिन अब तक माइनर में पानीं नहीं आया। ऐसे में किसान पूरी तरह मानसून पर आश्रित हो गए हैं। बार बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। बेलदार और मेठ भी क्षेत्र में कभी नहीं दिखाई देते हैं। दोपहर बारह बजे मेठ मनोज तिवारी और बेलदार सुख दुख राम दिखाई दिए तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और कदम के पेड़ से बांध दिया। बंधक बने दोनों ने विभागीय अधिकारियों को फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठा। बाद में शाम चार बजे दोनों ने एसडीएम मुगलसराय सत्येन्द्र सिंह को फोन कर वस्तुस्थिति की जानकारी दी। इस पर एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही नहर में पहुंचाया जाएगा। इस पर ग्रामीण शांत हुए और दोनों को बंधन मुक्त किया। बंधक बनाने वालों में अजय यादव, राजकुमार पटेल, जोगिंदर यादव, अली राजजात, अनवर  अली , सहाबुद्दीन ,किशोर यादव ,छोटेलाल आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed