फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Masks are being sold at shops at expensive prices

स्वास्थ्य केंद्रों व दुकानों से मॉस्क व सैनिटाइजर गायब, लोग परेशान

Sat, 21 Mar 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Masks are being sold at shops at expensive prices
स्वास्थ्य केंद्रों व दुकानों से मॉस्क व सैनिटाइजर गायब, लोग परेशान
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों व दुकानों से मॉस्क व सैनिटाइजर गायब, लोग परेशान
गाइडलाइन जारी होने के बावजूद जिले के कुछ दुकानदार कर रहे कालाबाजारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। केंद्र सरकार की ओर से मॉस्क 10 व 250 ग्राम सैनिटाइजर का पैक 100 रुपये में बेचे जाने की गाइडलाइन जारी होने के बावजूद जिले में इसकी कालाबाजारी जारी है। दुकानदार मनमाने मूल्य पर मौके का फायदा उठाते हुए मास्क व सैनिटाइजर बेच रहे हैं। बीमारी के संक्रमण में आने से बचने के लिए लोग बढ़े मूल्य पर मास्क व सैनिटाइजर खरीदने को विवश हैं।

नगर स्थित सरकारी अस्पतालों सहित दवा की निजी दुकानों से सैनिटाइजर गायब हैं। वहीं पांच रुपये वाला मास्क दुकानदार 20 से 30 रुपये में बेच रहे हैं। इसके बाद भी लोगों को मास्क नहीं मिल पा रहा है। इलिया संवाददाता के अनुसार, स्थानीय पीएचसी पर मास्क व सैनिटाइजर नहीं मिल रहा है। वहीं बाजार के मेडिकल स्टोर पर मास्क 25-30 से 40 रुपये तक मिल रहा है। सैनिटाइजर तो पूरे बाजार से गायब है। कंदवा संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के बरहनी सहित अमड़ा, पई और ओयरचक पीएचसी सहित बाजार में सैनिटाइजर व मास्क उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को बरहनी पीएचसी में लगे स्वास्थ्य मेला के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को जिला अस्पताल से 25 मास्क उपलब्ध कराए गए थे। सैयदराजा प्रतिनिधि के अनुसार, किसी भी मेडिकल स्टोर पर सैनेटाईजर व मॉस्क उपलब्ध नहीं हैं। मेडिकल के दुकानदारों का कहना हैं की ऑर्डर नहीं ले रहे हैं क्योंकि उनके स्टॉक में सैनेटाईजर व मास्क नहीं है। नगरवासी मास्क व सैनिटाइजर के लिए दुकानों पर भटक रहे हैं। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार, मास्क व सैनिटाइजर मेडिकल स्टोर पर नहीं मिल रहा है। दुकानदार मास्क 30 से 50 रुपये में बेच रहे हैं। वहीं दो दिन पहले से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भी मास्क व सैनिटाइजर गायब हैं। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र मेडिकल स्टोरों से मास्क व सैनिटाइजर गायब हैं। जिन दुकानों पर मास्क हैं, उनके दुकानदार उसे 50 से 70 रुपये तक बेच रहे हैं। वहीं नियामताबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सैनिटाइजर उपलब्ध नहीं है। नौगए़ संवाददाता के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अमदहा पीएचसी में सैनिटाइजर व मास्क नहीं है। तहसीलदार के मांगे जाने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक बोरी ब्लीचिंग पाउडर और दो मास्क उपलब्ध कराए गए हैं। संवेदनशील माहौल में स्वच्छता की कोई व्यवस्था नहीं होने पर लोगों ने चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed