फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Martyr's dead body reached the village, crowd gathered in the last journey

Chandauli News: गांव पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Fri, 19 May 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Martyr's dead body reached the village, crowd gathered in the last journey
शहाबगंज। मणिपुर में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए चंदौली के जवान आलोक राव का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को रसिया गांव पहुंचा। शहीद की अंतिम यात्रा में जलसैलाब उमड़ पडा। लोगों ने फूलों की बारिश की। आलोक राव अमर रहें और भारत माता की जय के नार लगते रहे। राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद जवान को अंतिम विदाई दी गई। क्षेत्र के रसिया गांव निवासी असम राइफल्स के जवान आलोक राव (22) मणिपुर में नक्सली हमले में घायल हो गए थे। कमांड हॉस्पिटल कोलकाता में इलाज के दौरान बुधवार को उनका निधन हो गया था। बृहस्पतिवार की सुबह वाराणसी एयरपोर्ट से दस बजे तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर चकिया सीआरपीएफ सेंटर के पास पहुंचा। वहां पहले से मौजूद हजारों युवाओं ने भारत माता की जय, शहीद आलोक राव अमर रहे के नारों के साथ शहीद का सम्मान किया। इसके बाद युवकों की टोली डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ नारे लगाते हुए करीब 12 किलोमीटर तक पैदल, बाइक और कार से जुलूस के रूप में शहीद जवान के गांव पहुंची। शहीद जवान के अंतिम दर्शन करने के लिए सोनहुल, तिलौरी, सहदुल्लापुर, चकिया और आसपास के गांवों के लोग पहुंचे थे। पार्थिव शरीर जिन गांवों से गुजरा, वहां महिलाएं फूट-फूटकर रो रहीं थी। शाम करीब तीन बजे शहीद का पार्थिव शरीर रसिया गांव में पहुंचा तो मां माया देवी की चीत्कार से हर किसी की आंखें नम हो गईं। विलाप करते हुए माया देवी कई बार बेसुध हो गई। परिवार के लोग उन्हें संभालते रहे। शहीद के पिता विजय कुमार, भाई अतुल कुमार राव, भाभी प्रीति और बहन वंदना व ज्योति समेत परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों ने अंतिम दर्शन कर पुष्प चक्र अर्पित किए। इसके बाद डीएम निखिल टी फंडे, प्रभारी एसपी सुखराम भारती, स्टांप शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक कैलाश, चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, सूर्यमुनि तिवारी, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, प्रभुनारायण यादव, महेंद्र राव, मुश्ताक अहमद, दशरथ, विकास आजाद, रतीश कुमार, रिंकू विश्वकर्मा, बीडीओ दिनेश सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। असम राइफल्स के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed