फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Martyr Alok Rao awarded Shaurya Chakra posthumously in chandauli

राष्ट्रपति से मिला सम्मान: नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे जवान आलोक राव, मरणोपरांत मिला शौर्य चक्र

Sat, 06 Jul 2024 05:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Jul 2024 05:05 PM IST
सार

चंदौली जिले के शहीद आलोक राव को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके परिजनों को राष्ट्रपति द्वारा दिया गया। आलोक राव नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे। 

विज्ञापन
Martyr Alok Rao awarded Shaurya Chakra posthumously in chandauli
शहीद आलोक राव के परिजनों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के शहाबगंज के रसिया गांव निवासी शहीद आलोक राव को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उनके माता-पिता विजय कुमार और माया देवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान दिया। आलोक राव मात्र 22 वर्ष की उम्र में अदम्य साहस के साथ 2023 में मणिपुर में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-1) में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य एवं संघ शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को 10 कीर्ति चक्र (सात मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र (सात मरणोपरांत) प्रदान किए। देश की रक्षा में अदम्य साहस, बलिदान और समर्पण दिखाने वाले जवानों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।

26 शौर्य चक्र में से सात जवानों को मरणोपरांत दिया गया, जिसमें चंदौली के शहीद जवान आलोक राव का भी नाम शामिल है। मात्र 22 वर्ष की अवस्था में आलोक ने नक्सलियों से लोहा लेते हुए बलिदान दिया। जनपद के चकिया तहसील के रसिया गांव निवासी आलोक राव असम राइफल्स में तैनात थे। 

2023 में उनकी तैनाती मणिपुर में थी। मणिपुर में 10 मई को हुई हिंसा में आलोक राव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां स्वास्थ्य में सुधार न होने पर जवान को कोलकाता स्थित कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 16 मई की रात को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed