फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman scorched by fire

आग लगाकर की जली विवाहिता की उपचार के दौरान मौत..

Thu, 07 Apr 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Married woman scorched by fire
पड़ाव । मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कटेसर गांव में गृहकलह से ऊबकर रेखा देवी (35) पत्नी वीरेंद्र यादव ने एक सप्ताह पूर्व आग लगा ली थी। इसके बाद परिवार वालों ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार की सुबह महिला की मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने मुग़लसराय कोतवाली में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं सूचना पर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
विज्ञापन

सारनाथ थाना क्षेत्र भेसौड़ी गांव निवासी रामजीत यादव की पुत्री रेखा की शादी 15 वर्ष पूर्व मुग़लसराय थाना क्षेत्र के कटेसर गांव निवासी वीरेंद्र यादव से हुई थी। जिसके दो बच्चे एक लड़की व एक लड़का है। आये दिन आपस में हो रही लड़ाई व गृहकलह से ऊबकर एक सप्ताह पूर्व रेखा ने आग लगा ली थी । जिससे वह बुरी तरह झुलस गई थी। घटना के बाद परिजनों ने उपचार के लिए रेखा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मृत्यु हो गयी। विवाहिता के परिजनों ने मुग़लसराय कोतवाली में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed