फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman hanged herself by hanging

विवाहिता ने फंदे से झूलकर दी जान

Mon, 25 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself by hanging
मुगलसराय कोतवाली के सतपोखरी गांव में रविवार की रात विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे ली। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मलोखर निवासी अली अहमद ने अपनी पुत्री रिजवाना (21) का विवाह छह माह पहले सतपोखरी निवासी मुमताज के साथ की थी। मुमताज, उसका भाई इम्तियाज और पिता सरफुद्दीन आजमगढ़ में किसी ईट भट्टे पर काम करते हैं। अली अहमद के अनुसार शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए रिजवाना को प्रताड़ित करने लगे। इस पर वह मायके में आकर रहने लगी। रविवार को ससुराल वाले मलोखर पहुंचे और रिजवाना को विदाई करा कर साथ ले गए। रविवार की रात रिजवाना किसी बात से नाराज थी। वह रात में अपने कमरे में सोने चली गई। सोमवार की सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। अंदर झांक कर देखा तो रिजवाना का शव फंदे के सहारे लटक रहा था। परिवार वालों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेशचंद्र तिवारी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed