फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman found hanging with her two-year-old child

Chandauli News: दो साल के मासूम के साथ फंदे पर लटकी विवाहिता

Sat, 27 Jun 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging with her two-year-old child
पीडीडीयू नगर के हनुमानपुर मे फंदे से लटक कर मृत प्रिया अपने डेढ़ वर्षीय मासूम युवराज के साथ। फ़ाइ
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे एक विवाहिता अपने ढाई साल के बच्चे के साथ पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर लटक गई। बच्चे के लिए मैंगो जूस लेकर पति घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और दोनों को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजय ने बताया कि सुबह परिवार के लोगों ने पत्नी को मछली खाने से मना किया था।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के हनुमानपुर में मुन्नूलाल पटेल अपनी पत्नी भुट्टन देवी, बड़े बेटे अजय कुमार पटेल, छोटे बेटे आशीष, बहू प्रिया पटेल (23) और पोते युवराज (2) के साथ रहते थे। अजय ने बताया कि उसकी पत्नी प्रिया मिर्जापुर जिले के कौमा रसूलपुर स्थित अपने मायके गई थी जबकि उसकी मां भुट्टन देवी सोनभद्र जिले के मधुपुर गांव में खेती के काम से गई थी। पिता को भी शुक्रवार को खेती के कार्य से गांव जाना था।
विज्ञापन

ऐसे में प्रिया को बृहस्पतिवार की रात उसके मायके से लोगों ने बुला लिया था ताकि परिवार की देखभाल हो सके। इसके बाद सुबह पिता सोनभद्र चले गए। अजय ने बताया कि शाम को वह बाजार जाने लगा तो प्रिया ने युवराज के लिए मैंगो जूस लेकर आने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे वह मैंगो जूस लेकर घर पहुंचा तो खिड़की से देखा कि प्रिया बच्चे के साथ पंखे के सहारे फंदे पर लटकी हुई है। साड़ी का एक सिरा युवराज के गले में लिपटा था और दूसरे सिरे से खुद लटकी थी। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। अजय के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी प्रकार दरवाजा तोड़ा।

इसके दोनों को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी होते ही अजय के माता-पिता भी घर आ गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला और उसके बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीडीडीयू नगर के हनुमानपुर मे फंदे से लटक कर मृत प्रिया अपने डेढ़ वर्षीय मासूम युवराज के साथ। फ़ाइ

पीडीडीयू नगर के हनुमानपुर मे फंदे से लटक कर मृत प्रिया अपने डेढ़ वर्षीय मासूम युवराज के साथ। फ़ाइ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed