{"_id":"62d8457c59e64b1c151092b2","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-chandauli-news-vns664933827","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया । बिहार के भभुआ स्थित चांद थाने के सिरिहरा गांव निवासिनी विवाहिता दीपा (24) की चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में मौत हो गई। उसे परिजन संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत होने पर अस्पताल में इलाज के लिए लाए थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र निवासी सुदर्शन की पुत्री दीपा का विवाह पांच वर्ष पूर्व भभुआ जनपद के चांद थाना क्षेत्र के सिरिहरा गांव निवासी श्यामबली के साथ हुआ था। बुधवार को दीपा संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत हो गई । जिसके बाद परिजन उसे लेकर चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. निशांत उपाध्याय ने परीक्षण के बाद दीपा को मृत घोषित कर दिया। दीपा का तीन वर्ष का एक पुत्र भी है। घटना की जानकारी मिलने पर दीपा के मायके के लोगों और रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला संयुक्त चिकित्सालय की ओर से मिली जानकारी के बाद चकिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।