फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Chandauli News: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

Sun, 09 Feb 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
सैयदराजा। दुधारी गांव में नंदन चौहान की पत्नी खुशबू (30) की शुक्रवार को देर रात मौत हो गई। रात में पति मुंबई से घर लौटा था। खुशबू के गले पर नीले रंग का निशान है। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या किए जाने के शक के आधार पर पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

दुधारी गांव निवासी नंदन चौहान की शादी सात साल पहले सकलडीहा कोतवाली के दीनदासपुर गांव निवासी खुशबू के साथ हुई थी। दोनों से तीन बच्चे हैं। नंदन चौहान मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। खुशबू घर पर पुत्री देविका (5) और दिव्या (एक वर्ष) और बेटा कार्तिक (3) के साथ रह रही थी। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे नंदन चौहान मुंबई से घर लौटा था। चर्चा है कि इस दौरान खुशबू किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसको लेकर दोनों के बीच तकरार हुई। सुबह खुशबू घर में मृत अवस्था में मिली। खुशबू की मौत की सूचना पर उसकी माता सविता देवी भी पहुंच गईं। सविता और पड़ाेस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सविता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में खुशबू की संदिग्ध हाल में मौत होने की बात कही गई है। इसके आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने पति नंदन को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि मृतक की माता ने मौत को संदिग्ध बताया है। इस पर नंदन से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed