फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman commits suicide leaving behind innocent child incident took place in Baghin village of Saidraja

Chandauli: मासूम बच्चे को छोड़कर विवाहिता ने की खुदखुशी, सैयदराजा क्षेत्र के बगहीं गांव घटना, घर में मातम

Fri, 01 Nov 2024 02:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 01 Nov 2024 02:38 PM IST
सार

चंदौली के बगही गांव में विवाहिता ने बच्चे को छोड़ेकर खुदखुशी कर ली। बताया जा रहा है कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग जगे तो सामने भयानक मंजर दिखा। शोर मचाने पर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और शव को उतारा गया।

विज्ञापन
Married woman commits suicide leaving behind innocent child incident took place in Baghin village of Saidraja
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैयदराजा क्षेत्र के बगहीं गांव में 13 माह के बच्चे को छोड़ कर विवाहिता ने कमरे में फंदे पर लटक गई। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर सास कमरे में पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


प्रयागराज के मेजा निवासी प्रिया (25) की शादी लगभग ढाई वर्ष पहले सैयदराजा थाना के बगही निवासी विनोद राय के पुत्र आशुतोष से हुई थी। प्रिया का 13 माह का पुत्र है। प्रिया का पति आशुतोष बिहार के बक्सर में किसी निजी कंपनी में काम करता है और वह वहीं पर था।
विज्ञापन


प्रिया ने खाना खाया और अपने कमरे में चली गई। आधी रात के बाद लगातार बच्चे के रोने की आवाज सुनकर प्रिया की सास रीना सिंह की नींद खुल गई। उसने बहुत देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो प्रिया साड़ी का फंदा बनाकर उस पर लटक रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी। रीना के शोर मचाने पर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता केे मायके वालों को सूचित किया और आगे की कार्रवाई शुरू की है।


इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि विवाहिता ने क्यों आत्मघाती कदम उठाया है। इसका पता नहीं चला है। फिलहाल मायके वालों की तरफ से किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed