फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Markets open, social distance has not been followed

बाजार खुले, सामाजिक दूरी का नहीं किया गया पालन

Wed, 06 May 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Markets open, social distance has not been followed
चकिया बाजार में खरीदारी करने निकले लोग। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। लॉक डाउन के तीसरे चरण में ग्रीन जोन में शामिल जनपद के बाजार कुछ शर्तों के साथ खोल दिए गए। ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस और व्यापारियों की बैठक के बाद दुकानें खोल दी गईं। दूसरे दिन बुधवार को दुकानों के खुलते ही बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं। ऐसे में पुलिस को भीड़ हटाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। राशन, फल, दूध, सब्जी के अलावा किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, आभूषण, मोटर पार्टस सहित सभी दुकानें खुली हैं। बाजारों में चहल पहल भी काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर में मिठाई, रेस्टूरेंट, ढाबा, चाय-पान की दुकानें, सैलून, जिम, मॉल सहित अन्य दुकानों पर प्रतिबंध है। इसके अलावा जो दुकानें बाजार में खुली हैं वहां काफी भीड़ लग रही है। लोगों का आवागमन जारी है। इससे बाजार में चहल-पहल तो बढ़ गई है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। इससे लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती है। इसी तरह चकिया और चहनिया में मंगलवार को बाजार नहीं खुले लेकिन बुधवार को बाजार में चहल पहल बढ़ी है। चकिया में बाजार खोलने के लिए दो जोन में बाजार को बांट दिया गया है। वहां पहले जोन में चंद्रावती नाले से जिला संयुक्त अस्पताल और मुहम्मदाबाद तक दुकानें खुली हैं वहां काफी लोग इकट्ठे हो रह हैं। वहीं सकलडीहा, नौगढ़, कंदवा, कमालपुर बाजार में भी बैंक के अलावा अन्य दुुकनें खुलीं। शहाबगंज, इलिया, नौगढ़ के बाजार खुले। काफी दिनों बाद लोग जरूरत के सामान खरीदने के लिए घर से निकले। सभी बाजारों में पुलिस को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में पसीने छूट रहे हैं। लोग खुद भी इसका ध्यान नहीं रख रहे हैं। इससे परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed