फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Marigold plants have adopted

गेंदे के पौधों को लिया गोद

Sat, 21 Feb 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sat, 21 Feb 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Marigold plants have adopted
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गांव गोद/ सुनील सिंह लेने की घोषणा से बालमन इतना प्रभावित हुआ कि बरहनी विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिसौरा के बच्चों ने स्कूल के बाहर क्यारी में गेंदे के पौधे लगाने के बाद उसे गोद ले लिया।
विज्ञापन



बच्चे पढ़ाई के साथ ही पौधों की निराई, गुड़ाई और सिंचाई भी करते हैं। नौनिहालों का पौधों के प्रति यही समर्पण इस विद्यालय को खास बनाता है।


 ब्लाक संसाधन केंद्र बरहनी से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय सिसौरा के बाहर फूलों की क्यारी देखकर लोगों का मन खुश हो जाता है।

 विद्यालय में साफ-सफाई, पेड़-पौधों के प्रति हमारा दायित्व और इससे होने वाले लाभ के बारे में बच्चों को शुरू से ही जानकारी दी जाती है।

यह पहल कैसे हुई, इसके बारे में गांव के पटेल तिवारी ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक डा. जय कुमार सिंह और सहायक अध्यापक भरत सिंह विद्यालय परसिर में हर वर्ष पौधे लगाते रहे हैं।
विज्ञापन



बच्चों को पौधे और उनके फूल अच्छे लगने लगे और उन्होंने स्कूल के बाहर क्यारी बनाकर पौधे लगाने शुरू कर दिए। इसी बीच प्रधानमंत्री की गांव गोद लेने की घोषणा ने बच्चों को काफी प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चों ने गांवों को तो नहीं, किंतु क्यारी में लगाए गए पौधों को ही गोद ले लिया। तभी से बच्चे पढ़ाई के साथ रोज उन पौधों की देखरेख करना नहीं भूलते।

गांव के प्रधान पति चंद्रमा चौहान कहते हैं कि बच्चे विद्यालय की सुंदरता और पौधों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इस बारे में प्रधानाध्यापक डा. जय सिंह ने बताया कि बच्चों की यह पहल अनूठी है।


इससे अन्य स्कूलों के बच्चे भी प्रेरणा ले सकते हैं। इससे आसपास साफ सफाई के प्रति जागरूकता का माहौल बनेगा और स्वच्छता अभियान को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed