{"_id":"e06dd75443c4d4ca02c4eb676ae106f9","slug":"maoists-blast-shattered-the-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ाई पटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ाई पटरी
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Fri, 13 Feb 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सलियों ने झारखंड के धनबाद मंडल के निमियां घाट रेलवे स्टेशन के समीप
विज्ञापन
बुधवार की रात लगभग ढाई बजे विस्फोट कर अप और डाउन दोनों तरफ की कुछ दूर तक
पटरी उड़ा दी।
इससे हावड़ा-मुगलसराय के बीच साठ से अधिक ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। गुरुवार की सुबह पटरियों की मरम्मत कर ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया।
नक्सलियों ने गुरुवार को एक दिन का झारखंड बंद का ऐलान किया था। धनबाद मंडल रेल प्रशासन इसे लेकर सतर्क था। लेकिन बुधवार की रात करीब ढाई बजे नक्सलियों ने निमियां घाट रेलवे स्टेशन के समीप विस्फोट कर पटरी को उड़ा दिया। जबकि घटना से चंद मिनट पहले वहां से मालगाड़ी गुजरी थी।
विस्फोट की आवाज सुनकर निमियां घाट के स्टेशन मास्टर ने यह सूचना धनबाद मंडल रेल प्रशासन को दी।
इस पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। अलग अलग स्टेशनों पर ट्रेनें खड़ी हो गईं।
मौके पर पहुंची एआरटी ने सुबह पौने आठ बजे अप ट्रैक तथा साढ़े आठ बजे तक डाउन ट्रैक की मरम्मत करके इंजन भेजकर ट्रायल लिया। इसके बाद अप ट्रैक पर आठ बजे तथा डाउन ट्रैक पर पौने नौ बजे ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ।
मौके पर पहुंचे वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक धनबाद वेद प्रकाश ने बताया कि विस्फोट से अप ट्रैक की एक मीटर और डाउन ट्रैक की ढाई मीटर लंबी पटरी को क्षति पहुंची थी। छह घंटे बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया।