फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Many schemes launched for Vishwakarma Samaj

Chandauli News: विश्वकर्मा समाज के लिए चलाई गई कई योजनाएं

Fri, 23 Feb 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Many schemes launched for Vishwakarma Samaj
चहनिया। विश्वकर्मा समाज के उत्थान के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई है। हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किए जा रहे है। विकास का सिलसिला चलता रहेगा। ये बातें केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री और चंदौली सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने बृहस्पतिवार को श्री शिव शक्ति मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विश्वकर्मा समाज कि ओर से सोनहुला गांव स्थित विश्वकर्मा इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में कहीं।
विज्ञापन

समारोह में डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी वर्ग का विकास किया है। भाजपा सरकार में ओवर ब्रिजों का अंबार लग गया है। कहा कि नरेंद्र मोदी आज भी विश्वकर्मा समाज संगठन की बाते बताते है । इस समाज के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना चलाई । उन्होंने ठेला खोमचा वालो के लिए योजना चलाई है । विश्वकर्मा समाज मे 18 प्रकार के लोग है । सभी को विश्वकर्मा समाज से मोदी ने जोड़ा है । कहा कि जिले में भी तेजी से विकास हुआ है। यहां कॉलेज मार्ग का टेंडर पास हो गया है और जल्द ही मार्ग निर्माण होगा। कहा अखिलेश की सरकार में मैंने सड़को की जांच कराई । जिसकी क्वालटी खराब होने पर पुनः निर्माण करवाय । उन्होंने बलुआ में विश्वकर्मा मंदिर को भव्य बनाने और टीनशेड की घोषणा की। वहीं हाइमास्ट लाइट लगवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल , सूर्यमुनि तिवारी, जयश्याम त्रिपाठी, डॉ.अखिलेश अग्रहरी, अभिमन्यु मिश्रा, हरिवंश उपाध्याय, नन्दलाल विश्वकर्मा, बब्बू सिंह, विरेन्द्र यादव, राजेन्द्र पांडेय, योगेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed