{"_id":"61ba3f6c4e568467b674b1b4","slug":"manish-pooja-and-ashish-won-gold-in-wrestling-chandauli-news-vns6279721114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती प्रतियोगिता में मनीष, पूजा और आशीष ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती प्रतियोगिता में मनीष, पूजा और आशीष ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के नवीन परिसर नियामताबाद में बुधवार को आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला-पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कुश्ती के बेहतरीन दांव पेंच के बल पर लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के मनीष कुमार यादव, पूजा सिंह चौहान और आशीष कुमार ने अपने अपने भार वर्ग में गोल्ड जीतकर कालेज का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रोफेसर डीसी राय उपाध्यक्ष क्रीडा परिषद बीएचयू वाराणसी ने कहा कि आज प्राचीन कुश्ती पूरी तरह से बदल चुकी है। कहा कि रोजगार व नाम के कारण युवाओं का रुझान दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह ने ओलंपिक में भारतीय पहलवानों के पदक विजेताओं पर प्रकाश डालते हुए उनके बारे में बताया। सकलडीहा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीके पांडेय ने कहा कि समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राओं में मेहनत करने की इच्छशक्ति को बल मिलता रहता है। प्रतियोगिता में मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली समेत विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत प्राचार्य प्रोफेसर उदयन मिश्र ने किया। वहीं विश्वविद्यालय से पर्यवेक्षक के रुप में डॉक्टर संजय सिंह व चयनकर्ता एसडी हुसैन एवं डॉ. सरवन यादव, डॉ. नौशाद अहमद अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में अध्यक्षता एलबीएस महाविद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार तिवारी ने की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. योगेंद्र नाथ ओझा व डॉ. इशरत ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार पांडेय ने किया।