फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Manipur defeated Kurra Ghazipur 4-2 in the inter-state football competition

Chandauli : अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मणिपुर ने कुर्रा गाजीपुर को 4-2 से हराया, फुटबॉल किक मारकर हुआ

Wed, 08 Jan 2025 06:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 08 Jan 2025 06:42 PM IST
सार

धानापुर में फुटबॉल किक मारकर मैच का शुभारंभ हुआ। अमर वीर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में मणिपुर ने कुर्रा गाजीपुर को 4-2 से हराया और अगले चक्र में पहुंच गया।

विज्ञापन
Manipur defeated Kurra Ghazipur 4-2 in the inter-state football competition
अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 अमर शहीद स्पॉटिंग क्लब के तत्वाधान में अमर वीर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को मणिपुर ने कुर्रा गाजीपुर को 4-2 से हराकर अगले चक्र में पहुंच गया। खेल का शुभारंभ समाजसेवी एवं ग्राम प्रधान प्रहलादपुर आशुतोष सिंह "मिंटू" और राजेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर कराया।

विज्ञापन


कुल 90 मिनट के खेल के पहले हाफ में मणिपुर के टीम ने 5वे मिनट में ही पैट्रिक ने शानदार गो कर टीम को बढ़त दिला दिया। दूसरा गोल 38वे मिनट में मणिपुर के पैट्रिक के पास से जिंदू ने गोल कर अपने टीम को दो से आगे कर दिया। दूसरे हाफ के 12वें मिनट में रिजर्ट के कॉर्नर किक से जिंदू ने हेड से खूबसूरत गोल कर तीन से टीम को आगे बढ़ा दिया।
विज्ञापन


22वे मिनट में कुर्रा के आयान ने गोल कर एक गोल की बढ़त कम किया। 28वे मिनट में कुर्रा से तबरेज ने गोल कर दिया। मणिपुर के मेयो ने 32वे मिनट में गोल कर दो गोल से बढ़त बना लिया जो अंत तक बना रहा। इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष नईमुल हक खान, हाजी बिस्मिल्लाह, शाहआलम खान, बाबू खान, राजेश यादव नौली, अनिल यादव, रामधनी यादव, रामनगिन प्रजापति, हाजी सेराज खान, इब्रारुल हक खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कमेंट्री आतिफ खान और इनाम खान ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक दिलशाद खान गब्बू, अमन और साहिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed