फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mango became expensive this time due to less arrival

कम आवक से इस बार आम हुआ खास

Thu, 07 Jul 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mango became expensive this time due to less arrival
चंदौली। गर्मी में आम की आवक रहती है और इसे खाने का मजा ही कुछ और है। भीषण गर्मी में आम सभी को पसंद आता है लेकिन इस बार इसका स्वाद आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहा है। वजह मार्च और अप्रैल में पैदावार का प्रभावित होना है। ऐसे में मांग की तुलना में आवक भी कम है।
विज्ञापन

पिछले सीजन में जो आम 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा था वह इस बार कुछ महंगा है। बाजार में लगड़ा आम 90 से 120, चौसा 80 से 90 व दशहरी 60 से 80 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। इससे आम लोगो के जेब पर असर पड़ रहा है। इस बार फलों का राजा आम समय से पहले ही बाजार में बिकने के लिए आ गया लेकिन पहले ही अधिक गर्मी व आंधी के चलते इसके बौर काफी मात्रा में गिर गए। इससे इस बार आम की कीमतें आसमान छू रही हैं। आम के व्यापारियों ने बताया कि आम की कीमत अधिक होने के कारण यह आम आदमी की पहुंच में नहीं आ पा रहा है। ठेलो पर आम देखकर लोग खरीदने के लिए पहुंच तो रहे हैं लेकिन दाम सुनने के बाद उल्टे पैर वापस लौट जा रहे हैं। इससे दुकानदारी पर खासा प्रभाव पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed