{"_id":"63d6b2b0ed79e92b063ed4f6","slug":"mangalsutra-had-to-be-mortgaged-to-pay-the-nurse-chandauli-news-vns696094575-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नर्स को पैसा देने के लिए गिरवी रखना पड़ा मंगलसूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नर्स को पैसा देने के लिए गिरवी रखना पड़ा मंगलसूत्र
विज्ञापन
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी शिवपूजन ने रविवार को सीएम पोर्टल पर नौगढ़ सीएचसी में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत की। आरोप लगाया है कि उसकी बेटी का प्रसव होने के बाद अस्पताल की एक स्टाफ नर्स ने रुपये मांगे। महिला को पति को मंगलसूत्र गिरवी रखकर पैसा देना पड़ा। इतना ही नहीं दाई ने प्रसूति वार्ड से बच्चे को ले जाकर कहीं और छुपा दिया और अस्पताल से डिस्चार्ज करने से मना कर दिया गया। मामला सीएचसी अधीक्षक के यहां पहुंचा और किसी तरह जच्चा-बच्चा को डिस्चार्ज किया गया।
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी शिवपूजन अपने दामाद मंगल कुमार के साथ अपनी बेटी बबीता को प्रसव के लिए शुक्रवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पर लेकर पहुंचे। सीएचसी पर मौजूद स्टाफ नर्स ने बच्चा पैदा कराने के एवज में पैसे की मांग की। पैसे न होने पर ने मंगल ने पत्नी का मंगलसूत्र सुनार के पास गिरवी रख दिया। इसके बाद बच्चा के पैदा होने के बाद शनिवार को स्टाफ नर्स के साथ एक दाई ने पैसे की मांग की। इसे देने में मंगल असमर्थ था। दाई को पैसे न देने पर उसकी पत्नी को डिस्चार्ज करने से मना कर दिया। फिर मंगल थक हारकर रोता बिलखता रहा। एक रिश्तेदार से 200 रुपए दोबारा देने के बाद अस्पताल से प्रसूता को डिस्चार्ज तो कर दिया गया, लेकिन रुपये नहीं लौटाए गए। इसके बाद शिवपूजन ने रविवार को सीएम पोर्टल पर नर्स के खिलाफ लिखित शिकायत की।
सीएचसी की नर्स के खिलाफ रुपये लेने और बच्चा पैदा होने के बाद और पैसा नहीं देने पर डिस्चार्ज नहीं करने की शिकायत मिली है। इस मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।-डॉ अवधेश पटेल, सीएचसी अधीक्षक, नौगढ़