{"_id":"60a22857a4cf0615e252ba9a","slug":"mandlaayukt-inaugurated-oxygen-plant-gets-district-hospital-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: जिला अस्पताल को मिला ऑक्सीजन प्लांट, मंडलायुक्त ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: जिला अस्पताल को मिला ऑक्सीजन प्लांट, मंडलायुक्त ने किया शुभारंभ
Mon, 17 May 2021 01:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 17 May 2021 01:54 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री और सांसद महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर मंडलायुक्त ने चंदौली के जिला अस्पताल को ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने सोमवार को चंदौली जिले के पं. कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में फीता काटकर ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने के बाद जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में भर्ती कोविड मरीजों के बेड तक ऑक्सीजन पहुंचने लगा। इससे लोगों में काफी राहत है।
विज्ञापन
चंदौली में कोरोना का संक्रमण अप्रैल माह में काफी तेज है। इस समय भी कोरोना से गंभीर मरीजों की मौत लगातार हो रही है। ऐसे में गंभीर रोगियों के लिए ऑक्सीजन की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। पहले जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था थी, लेकिन वह अप्रर्याप्त थी।
विज्ञापन
इसके बाद केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने जिला अस्पताल चंदौली को मेड इन बनारस ऑक्सीजन मशीन उपलब्ध कराई। ऑक्सीजन मशीन शुक्रवार को ही जिला अस्पताल में पहुंच गई थी। उसे लगाने के बाद सोमवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने उद्घाटन किया और ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू हो गई।
विज्ञापन