फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Manbads uprooted 19700 plants planted in 25 hectares of land

25 हेक्टेयर भूमि में रोपे गए 19700 पौधों को मनबढ़ों ने उखाड़ फेंका

Tue, 19 Jul 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Manbads uprooted 19700 plants planted in 25 hectares of land
पीडीडीयू नगर/नौगढ़। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 35 करोड़ पौधरोपण अभियान योजना को इलाके के मनबढ़ अतिक्रमणकारियों ने बड़ा झटका दिया है। मझगांई रेंज के रेशम फार्म की 25 हेक्टेयर भूमि में लगाए गए अर्जुन के 19700 पौधों को मात्र 14 दिनों में ही उखाड़ फेंका गया। यही नहीं पौधरोपण की गई भूमि पर हल से जुताई कर दी गई। विभागीय उदासीनता की स्थिति यह है कि अभी तक संबंधित विभाग द्वारा इस मामले में अराजक तत्वों के खिलाफ न तो प्रशासन को रिपोर्ट की गई और न ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री के आह्वान पर चंदौली के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव ने पांच जुलाई को नौगढ़ के देवरी कला में पौधरोपण कर वन महोत्सव की शुरुआत की थी। अभियान के तहत इसी दिन रेशम विभाग ने भी आरक्षित वन क्षेत्र मझगांई रेंज के अंतर्गत रेशम फार्म जयमोहनी सोनवार नई व पुरानी के 25 हेक्टेयर भूमि में अर्जुन के 19700 पौधे लगवाए। पौधरोपण के कुछ दिनों बाद ही अराजकतत्वों ने सभी पौधों को उखाड़कर फेंक दिया। विडंबना यह कि अतिक्रमणकारी पौधे उखाड़ते रहे और सुरक्षा प्रहरी तमाशबीन बने हुए थे। पौधे उखाड़े जाने के बाद भी रेशम विभाग के अधिकारियों ने अभी तक जिला प्रशासन को रिपोर्ट नहीं किया है और न ही थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रेशम विभाग के अपर निदेशक नागेंद्र राम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए रेशम अधिकारी चंदौली को कहा गया है। रेशम अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वन महोत्सव पखवाड़ा में 25 हेक्टेयर में 19700 अर्जुन के पौधे लगाए गए थे, जिन्हें मनबढ़ अतिक्रमणकारियों ने नष्ट कर दिया है। इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed