फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Manbadho broke the foundation stone of development work

Chandauli News: मनबढ़ो ने तोड़ा विकास कार्य का शिलापट्ट

Tue, 19 Dec 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Manbadho broke the foundation stone of development work
इलिया। शहाबगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत तियरी में हुए विकास कार्यों के शिलापट्ट को गांव के ही मनबढ़ तीन लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप ग्राम प्रधान आरती खरवार ने लगाया है। इस मामले में ग्राम प्रधान द्वारा तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किए जाने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव में अमृत सरोवर के सीढ़ी का निर्माण कार्य चार माह पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया था। जिसका विधिवत उद्घाटन विधायक कैलाश खरवार,जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ, छत्रबली सिंह तथा सरिता सिंह द्वारा किया गया था। ग्राम प्रधान आरती खरवार का आरोप है कि गंवई राजनीति के चलते द्वेष से गांव के तीन लोगों ने शनिवार की शाम मौके पर जाकर विकास कार्यों के लगाए गए शिलापट्ट को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना होने पर ग्राम प्रधान खुद मौके पर पहुंच गयी। ग्राम प्रधान को देखते ही आरोपित आग बबूला हो गए और उन्हें जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज तक दिया। इस मामले में ग्राम प्रधान की ओर से स्थानीय थाना में तीन लोगों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि शिलापट्ट तोड़ने की तहरीर मिली है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed