फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Managers will protest by closing private schools on August 8

Chandauli News: आठ अगस्त को निजी स्कूल बंद कर विरोध जताएंगे प्रबंधक

Mon, 07 Aug 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Managers will protest by closing private schools on August 8
पीडीडीयू नगर। आजमगढ़ के निजी स्कूल में छठीं कक्षा की छात्रा की आत्महत्या करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई के विरोध में निजी स्कूल के प्रबंधक आठ अगस्त को स्कूल बंद रखेंगे। इस दिन स्कूल प्रबंधन की ओर से जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। शिक्षक और कर्मचारी बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताएंगे। यह निर्णय बाल विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डुमरी में शिक्षकों की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्वांचल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रथम मुकुल पांडेय ने कहा कि पिछले दिनों आजमगढ़ के स्कूल में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश का समूचा शिक्षा जगत इससे आहत है। इस मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई भी निंदनीय है। पुलिस ने बिना उचित जांच पड़ताल या ठोस सबूत के विद्यालय के शिक्षक एवं प्रधानाचार्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह अविवेकपूर्ण और गैर तर्कसंगत कार्रवाई है। ऐसे में स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है कि आठ अगस्त को स्कूलों को बंद रखा जाएगा। इस दिन शिक्षक स्कूल पहुंचेंगे और मौन सभा कर छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। प्रदेश भर के सभी विद्यालयों की ओर से मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा जाएगा। इसके माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर स्कूलों में कौन कौन सी वस्तु स्कूल में लाने पर प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए स्पष्ट गाइड लाइन जारी करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed