फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   man was brutally beaten the police post in chandauli dragged from his house in plain clothes

पुलिस की करतूत: चौकी पर व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, सादी वर्दी में घर से घसीटकर ले आए थे; SP ने की ये कार्रवाई

Wed, 24 Jul 2024 07:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 07:34 PM IST
सार

Chandauli  News: पीड़ित की पत्नी ने बताया कि बीती रात नॉर्मल कपड़ा पहने दो लोग आए तो मुझे लगा कि वे मेरे पति के परिचित होंगे। लेकिन बातचीत के पहले ही वे लोग मेरे पति की गर्दन पकड़कर घसीटते हुए अपने साथ गाड़ी पर बैठा लिए। रोकने पर मुझे भी बुरा-भला कहा और चौकी आने की बात कही।

विज्ञापन
man was brutally beaten the police post in chandauli dragged from his house in plain clothes
पुलिस ने बेरहमी से की थी पिटाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धानापुर थाना क्षेत्र के भदाहू चौकी में जमीन विवाद को लेकर चौकी इंचार्ज पर बीती रात युवक को घर से लाकर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप है। युवक का शरीर कई जगहों पर चोट से काला हो गया है। पीड़ित ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे से इसकी शिकायत की।

विज्ञापन


जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी ने चौकी इंचार्ज अजय यादव को निलंबित कर दिया। भदाहू निवासी दो भाई बालमोहन चौहान और राजकुमार चौहान के पत्नी शांति देवी बीच बंटवारे को लेकर मंगलवार को विवाद हुआ था। राजकुमार चौहान बाहर नौकरी करता है।
विज्ञापन




विवाद के बाद शांति देवी ने चौकी पर प्रार्थना-पत्र दिया। बलमोहन चौहान का कहना है कि रात 11 बजे चौकी इंचार्ज बगैर वर्दी के आए और गाली देते हुए चौकी पर ले जाकर सिपाहियों के साथ मुझे मारने-पीटने लगे। इसमें उसे गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की, जिसपर उन्होंने मामले की जांच कराकर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया।

इस संबंध में एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मामले की जांच में चौकी प्रभारी को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। वहीं, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि दो भाइयों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष की तरफ से मुकदमा पंजीकृत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed