फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Man solved problem of sewer of dirty water flowing on road in Chandauli

चंदौली: वर्षों से सीवर समस्या का नहीं हुआ समाधान, सड़क पर बहता गंदा पानी देख अकेले आदमी ने शुरू कराया काम

Wed, 04 Aug 2021 07:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 04 Aug 2021 07:02 PM IST
सार

चंदौली जिले के नियामताबाद विकास खंड के जलीलपुर गांव में पानी की निकासी की समस्या वर्षों से चली आ रही थी। लोगों को हर दिन सड़क पर बहते गंदे पानी से निकलकर जाना होता है।

विज्ञापन
Man solved problem of sewer of dirty water flowing on road in Chandauli
जेसीबी से होती सीवर की खुदाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के नियामताबाद विकास खंड के जलीलपुर गांव में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से गांव में वर्षों से जल भराव की समस्या है। गलियों में जमा सीवर के बीच आना-जाना लोगों की मजबूरी बन चुकी है। स्थानीय लोगों ने कई वर्षों से सैकड़ों बार ब्लॉक, तहसील और जिला प्रशासन से शिकायत की, धरना प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था किसी ने नहीं कराई।

विज्ञापन


ऐसे में बुधवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक वर्ग के जिलाध्यक्ष औसाफ अहमद सामने आए। समर्थकों के साथ अपना धन खर्च कर डेढ़ सौ मीटर तक नाले की जेसीबी से खुदाई कराई। वहीं जगह-जगह आवागमन के लिए सीमेंट का पाइप डलवाया। इससे पानी निकासी होने से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


गांव में पानी निकासी के लिए बने नाले के बंद होने से जल निकासी अवरूद्ध हो गया। लोकसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करने सांसद, विधायक और मंत्रियों को इसकी सूचना दी। इसके साथ ही लगातार धरना प्रदर्शन किया। इस पर यहां नाले निर्माण की शुरूआत की गई लेकिन चुनाव बाद इसे रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों में नाराजगी है। बुधवार को ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष औसाफ अहमद ने तत्काल जेसीबी मंगाकर डेढ़ सौ मीटर तक कच्चे नाले की खुदाई कराई। वहीं जगह-जगह सीमेंट का पाइप डलवाया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed