{"_id":"64a855a55dc83795930538d2","slug":"man-pushed-friend-into-ditch-on-pretext-of-taking-selfie-in-chandauli-2023-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: सेल्फी लेने के बहाने दोस्त को खाई में धकेला, पेड़ की डाल में फंसने से बची जान, टूटा पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: सेल्फी लेने के बहाने दोस्त को खाई में धकेला, पेड़ की डाल में फंसने से बची जान, टूटा पैर
Fri, 07 Jul 2023 11:42 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:42 PM IST
सार
जाको राखे साइयां मार सके न कोय, बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय कहावत शुक्रवार को चंदौली जिले में सही साबित हुई। एक युवक को उसके दोस्त ने ही सेल्फी लेने के बहाने खाई में धक्का दे दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सुरेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जाको राखे साइयां मार सके न कोय, बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय.. कहावत शुक्रवार को चंदौली जिले में सही साबित हुई। औरवाटांड़ जलप्रपात घूमने आए युवक को उसके दोस्त ने ही सेल्फी लेने के बहाने खाई में धक्का दे दिया और फरार हो गया। संयोग रहा अच्छा रहा कि युवक पेड़ की डाल में फंस गया। हालांकि उसका पैर टूट गया।
विज्ञापन
घंटों देरी के बाद देर शाम उसकी कराह सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। आवाजापुर निवासी सुरेश सिंह (28) पुत्र शैलेंद्र सिंह की शुक्रवार को अपने दोस्त बुल्लू यादव (28) पुत्र जयश्री यादव के साथ औरवाटांड़ जलप्रपात घूमने आया था। दोनों युवक दरी के किनारे बैठकर बातें करने लगे। इस बीच दोनों ने कई बार सेल्फी ली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें; खेलने के दौरान कार में लॉक हुआ तीन साल का बच्चा, दम घुटने से मौत, बार-बार खुद को कोस रहे पिता
विज्ञापन
सुरेश के मुताबिक, बुल्लू उसे और अधिक ऊंचाई पर ले गया। सेल्फी लेने के बहाने खाई में धक्का दिया और खुद भाग गया। खाई में गिरने के बजाय सुरेश पत्थर की दरार से निकले पेड़ की मोटी डाल फंस गया। उसका पैर टूट गया था। किसी तरह ऊपर चढ़ने के बाद घसीटते हुए सड़क पर आया।
Trending Videos
देर शाम जंगल में शौच करने गए लोगों ने दर्द से तड़पते सुरेश की कराह सुनी तो मौके पर गए। ग्रामीणों में पुलिस चौकी औरवाटाड़ को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुरेश को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया।