फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three-year-old boy locked in car while playing dies due to suffocation

Ballia: खेलने के दौरान कार में लॉक हुआ तीन साल का बच्चा, दम घुटने से मौत, बार-बार खुद को कोस रहे पिता

Fri, 07 Jul 2023 10:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Jul 2023 10:10 PM IST
सार

बलिया जिले के चिंतामणिपुर गांव में कार में दम घुटने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मासूम ने कार में खेलने के दौरान दरवाजा बंद कर दिया था। बेटे की मौत से आहत पिता बार-बार अपने को कोस रहे हैं। मां भी मासूम को याद कर बेहोश हो जा रही है।

विज्ञापन
Three-year-old boy locked in car while playing dies due to suffocation
कार की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के चिंतामणिपुर गांव में कार में दम घुटने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मासूम ने कार में खेलने के दौरान दरवाजा बंद कर दिया था।  रसड़ा थानाक्षेत्र के चिंतामणिपुर गांव निवासी सोनू कुमार का तीन वर्षीय पुत्र सत्यम कार के पास खेल रहा था। दरवाजे के पास खड़ी कार को लॉक करना परिजन भूल गए थे।

विज्ञापन


सत्यम खेलते-खेलते कार का दरवाजा खोलकर अंदर चला गया और दरवाजा बंदकर खेलने लगा। इससे परिजन बेखबर थे। कुछ देर बाद बंद कार में मासूम का दम घुटने लगा। वह अंदर से कार का दरवाजा खोल नहीं पाया। कुछ समय बाद परिजन अपने बीच सत्यम को न पाकर खोजबीन करने ले। खोजते हुए कार के पास पहुंचे तो अंदर सत्यम को देखा।
विज्ञापन


उन्होंने कार का गेट खोला तो मासूम बेहोश हो चुका था। आनन-फानन परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते-रोते बेहाल हैं। बेटे की मौत से आहत पिता बार-बार अपने को कोस रहे हैं। मां भी मासूम को याद कर बेहोश हो जा रही है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed