फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Man dies after being hit by train

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 08 Dec 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज रेल रूट पर जफरपुर गेट के पास शनिवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। झारखंड निवासी युवक पीडीडीयू नगर में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में मजदूरी करता था।
विज्ञापन

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन लिमिटेड (डीएफसीसीएल) की ओर से क्षेत्र के जफरपुर गांव के पास फ्लाईओवर का निर्माण कराया रहा है। इसमें झारखंड के चतरा जिले के गठनी फूरवरिया निवासी बाली भुइया (35) मजदूरी कर रहा था। शनिवार को सुबह छह बजे रेलवे लाइन पर उसका शव पाया गया। घटना की जानकारी पाकर आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट के एसआई अश्वनी कुमार पहुंचे। आरपीएफ की सूचना पर अलीनगर थाने पुलिस की पुलिस पहुंची। बाली भुइया के भाई ने उसकी शिनाख्त की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed